रोहतक में एक बार फिर दहला रोहतक; शीला बाय पास पर दिन दहाड़े चले चाकू व तलवारें– चिकन व बिरयानी दुकान संचालक व उसका भाई घायल; PGI भर्ती

रोहतक में न्यू जायका चिकन बिरयानी कॉर्नर के संचालक की पिटाई करने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। सुभाष नगर निवासी अनिल कुमार का कहना है कि वह अपने भतीजे आकाश के साथ पार्टनशिप में न्यू जायका चिकन बिरयानी कॉर्नर के नाम से शीला बाइपास मार्ग पर दुकान करता है। 5 मई की देर शाम विक्की, विकास, संजय उर्फ गोधू निवासी सुभाष नगर, रोहतक, ओमपाल, होना निवासी गांव बलियाना व रामदर्शन निवासी रोहतक अपने साथियों के साथ दुकान पर आए।

विक्की चिकन के कच्चे सामान का काम करता है। वह मुझसे व मेरे भतीजे से बार-बार कच्चा माल खरीदने के लिए दबाव बनाता है। जबकि हम लोग खुद कच्चे माल का कारोबार करते हैं। इसलिए हम लोगों ने विक्की से कच्चा माल लेने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर विक्की, विकास व उनके साथियों ने हमारे ऊपर हमला बोल दिया और अभद्रभाषा का प्रयोग किया। शोर किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।

इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर आरोपी दुकान के अंदर घुसकर अंगूठी, चेन, रुपए लूटने के साथ ही मोबाइल फोन तोड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!