Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दुष्कर्म के आरोप के बाद चैयरमैन ने दी सफाई, बोले- पूरी तरह निराधार है आरोप

टपरिवास विमुक्त प्रकोष्ठ के चेयरमैन बलवान सिंह पर दुष्कर्म के आरोप के बाद पहली बार चेयरमैन ने मीडिया के सामने आकर सफाई पेश की। टपरिवास विमुक्त प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉक्टर बलवान सिंह ने कहा कि उस पर महिला द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप पूरी तरह से निराधार हैं और यह उनके खिलाफ एक षड्यंत्र है।

उन्होंने कहा जिस महिला ने उनके ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं ,वह उनसे कभी नहीं मिले। साथ ही वह बोले कि उक्त महिला से कभी फोन पर भी बात नही हुई, इसलिए उन पर जो आरोप लगाए गए हैं वह पूरी तरह से झूठे हैं। डॉक्टर बलवान सिंह ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं क्योंकि उनके खिलाफ षडयंत्र रचा गया है और उन्होंने किसी के साथ कोई गलत काम नहीं किया है।बलवान सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल उक्त महिला की मदद की है और कई अधिकारियों से मिलवाया है ताकि महिला को न्याय मिल सके।

गौरतलब है कि टपरिवास विमुक्त प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉक्टर बलवान सिंह पर हिसार में एक महिला द्वारा मदद के नाम पर दुष्कर्म और पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है जिसके तहत हिसार में ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दे कि हरियाणा में हिसार जिले के हांसी एरिया के एक गांव में रहने वाली 37 साल की विधवा महिला ने टपरीवास विमुक्त जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. बलवान सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि बलवान ने खुद को मुख्यमंत्री का खास बता मदद करने के बहाने उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने शिकायत पर चेयरमैन के खिलाफ दुष्कर्म, पैसे ऐंठने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Exit mobile version