Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस पंजाबी गायक पर जानलेवा हमला: दोस्तों संग मोहाली के एक ढाबे में खा खाना रहे थे; टेंपों से कुचला

पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाबी गायक अल्फाज के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बताया गया है कि अल्फाज गंभीर रूप से घायल हुआ है और मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन पुलिस इस मामले में दावा कर रही है कि अल्फाज पर हमला नहीं हुआ एक हादसे के दौरान वह घायल हुआ है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक विक्की नाम के युवक को पंचकुला से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी विक्की ने पुलिस को बताया है कि उसका ढाबा मालिक से विवाद हो गया था। इसके बाद अल्फाज के साथ उसका एक्सिडेंट हो गया। घटना मोहाली के लांडरा रोड की है। पुलिस ने इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।

गायक अल्फाज पर हुए हमले की सूचना और घायल हालत में अल्फाज को अस्पताल पहुंचाने और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पॉप गायक हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दी। हनी सिंह ने जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें दिख रहा है कि अल्फाज अस्पताल के बेड पर भर्ती हैं। उनके शरीर पर पट्टियां बंधी हुई हैं। वह बेसुध हैं। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हनी सिंह ने इस तस्वीर के साथ लिखा कि जो भी इस हमले के पीछे है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। हादसे में अल्फाज को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। कलाकार अपने-अपने तरीके से अल्फाज के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि क्या किसी दुश्मनी के कारण अल्फाज पर हमला किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सोहाना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर दी गई है। विक्की नाम के व्यक्ति पर हमले का शक जताया जा रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना स्थल से पता चला कि मारपीट के बाद टेंपू ट्रैवल से भी अल्फाज को रौंदा गया है। बता दें कि अल्फाज का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। उनका असली नाम अनजोत सिंह पन्नू है। उन्होंने हनी सिंह के एल्बम हाय मेरा दिल में डेब्यू किया था। उन्होंने बॉलीवुड में बर्थडे बैश गीत भी गाया था। अल्फाज साल 2013 में फिल्म जट्ट एयरवेज पर भी नजर आए थे।

Exit mobile version