Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पर एनएचएआई की ओर से रेट घटाने के बाद लोगों को काफी राहत,आमदनी में पड़ा 30 हजार का फर्क

रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पर एनएचएआई की ओर से रेट घटाने के बाद लोगों को काफी राहत मिल गई है। टोल प्लाजा के रेट में 50% की कमी किए जाने के बाद वाहन चालकों ने भी सुकून की सांस ली। पहले दिन टोल प्लाजा से 4048 वाहन टोल गेट से गुजरे। रेट कम होने से टोल प्लाजा की आमदनी में भी कमी आई है। इसके चलते पहले दिन ही 30 हजार रुपए की कम आमदनी हुई।टोल के ज्यादा रेट के चक्कर में गांवों के शॉर्टकट मारने वालों ने भी टोल प्लाजा का ही रास्ता अपनाया। अब सस्ता टोल देकर वे भी हाईवे की अच्छी यात्रा कर सकेंगे। टोल प्लाजा से जाने की बजाय वाहन चालकों ने टोल के पक्के रास्तों से ही सुखद सफर किया।

पहली बार रोहतक के मकड़ौली और पानीपत के डाहर टोल प्लाजा को लेकर रेट घटाने का फैसला लिया है। मकड़ौली टोल प्लाजा पर अब 50 फीसदी रेट ही लिए जा रहे हैं। रेट ज्यादा होने को लेकर लंबे समय से लोगों की ओर से इसे कम करने की मांग भी की जा रही थी। अब तक जहां कार चालकों को 155 रुपए सिंगल साइड के देने होते थे, अब मात्र 80 रुपए ही लिए जा रहे हैं।एनएचएआई की ओर से जारी किए गए नए रेटों को 26 फरवरी से ही लागू कर दिया जाएगा। इसी तरह का फैसला डाहर टोल प्लाजा को लेकर किया गया है। अन्य कोई टोल प्लाजा इस छूट में शामिल नहीं है। इसके अलावा पहली बार दोनों टोल प्लाजा पर एक नई श्रेणी भी लागू कर गई है।

Exit mobile version