Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पंजाब-चंडीगढ़ के बाद हरियाणा में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं:​​​​​​​तीसरी क्लास तक पढ़ाई 18 जनवरी तक बंद; चौथी से 12वीं का फैसला DC लेंगे

हरियाणा में ठंड के प्रकोप को देखते हुए सरकार ने स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। इससे ऊपर की कक्षाओं की छुट्टियों का फैसला DC अपने स्तर पर लेंगे। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक आदेश सोमवार यानी आज जारी कर दिए जाएंगे।

इससे पहले हरियाणा में विंटर वैकेशन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक घोषित किया गया था। मगर इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 15 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है। इसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया है।

शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को बंद रखने के ऑर्डर सख्ती से लागू करने की हिदायत दी है।

इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ में भी स्कूली बच्चों की छुटि्टयां 21 जनवरी तक बढ़ाई जा चुकी हैं।

इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूली बच्चों की छुटि्टयां बढ़ा दी गई हैं। पंजाब में 5वीं कक्षा तक सभी सरकारी, एडेड और प्राइवेट स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं मिडिल, हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9 से 4 बजे तक का रहेगा।

चंडीगढ़ में पहली क्लास से लेकर 8वीं तक के स्कूल 21 जनवरी तक बंद रहेंगे। हालांकि, तब तक स्कूल ऑनलाइन पढ़ाई करवा सकेंगे। वहीं 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को पहले की तरह नियमित स्कूल आना होगा।

चंडीगढ़ में शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में कहा कि 9वीं से12वीं के विद्यार्थियों की क्लास सुबह साढ़े 9 बजे से पहले और शाम साढ़े 4 बजे के बाद नहीं लगेंगी। सभी स्कूलों को साढ़े 9 से 4 बजे के बीच स्टाफ का समय तय करना होगा।

Exit mobile version