Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Pubg के बाद अब इंस्टा पर महिला को हुआ इश्क! सात समंदर पार कर प्रेमी से मिले पहुंची झारखंड

पाकिस्तान की सीमा हैदर की Pubg से शुरु हुई प्रेम कहानी को लोग हजम करने की कोशिश कर ही रहे थे की इसी बीच अब एक और प्रेम कहानी सुर्खियों बटोरी रही है। दरअसल हजारीबाग में पोलैंड की युवती ने झारखंड के युवक शादाब आलम के लिए अपना बसा-बसाया घर छोड़ दिया और उससे मिलने चली आई।दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं।

बता दें महिला का नाम बारबरा है और वो पहले से ही शादीशुदा है , उसकी एक 6 साल की बच्ची भी है। फिलहाल बारबरा पोलक बरतुओ गांव में ही अपने प्रेमी के साथ रह रही हैं।

शादाब आलम के गांव  में शादी की तैयारी जोरों-शोरों से तल रही है। शादी से पहले ही शादाब ने बारबरा पोलक और उसकी बेटी को अपना नाम दे दिया है। वहीं महिला की बेटी भी कभी से गी शादाब को डैड कहकर बुलाती है। बारबरा का कहना है कि उन्हें भारत और हजारीबाग बहुत अच्छा लगा।

वो आगे कहती हैं कि जब वो हजारीबाग पहुंची तो यहां उन्हें देखने काफी लोग आए और जश्न का माहौल फील हुआ। वो कहती हैं कि पोलैंड में तो उसके पास घर , कार, नौकरी सब कुछ है…वो भारत सिर्फ शादाब के लिए आईं हैं और उनसे मिलाकर काफी खुश हैं।  शादी को लेकर बारबरा भी काफी excited हैं।

Exit mobile version