Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पोलिंग के बाद EVM स्ट्रॉन्ग रूम में जमा:26 प्रत्याशियों ने लड़ा चुनाव

रोहतक लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों की टिकट व निर्दलीय तौर पर चुनाव लड़ने वाले 26 उम्मीदवार का भविष्य मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दिया है। शनिवार को पोलिंग के बाद बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और तब इनको स्ट्रॉन्ग रूम से निकाला जाएगा।

डीसी अजय कुमार ने स्ट्रॉन्ग रूम में रखी बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट की सुरक्षा के दृष्टिगत तीन शिफ्टों में आगामी 4 जून तक डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। डयूटी मजिस्ट्रेट 25 मई को स्ट्रॉन्ग रूम सील होने के उपरांत तीन शिफ्टों रात्रि 10 से सुबह 6 बजे, सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तैनात रहेंगे। एसपी ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ राजपत्रित पुलिस अधिकारी की निगरानी में 24 घंटे पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

Exit mobile version