Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

डेढ़ महीने बाद मूसेवाला हत्याकांड के दो आरोपी इनकाउंटर में ढेर : 5 घंटे चली मुठभेड़,पाकिस्तान भागने की फिराक में थे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में 2 गैंगस्टर्स को पंजाब पुलिस ने बुधवार को अमृतसर में मार गिराया। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से 10 किलोमीटर दूर भकना गांव में करीब 5 घंटे तक एनकाउंटर चला। मरने वाले गैंगस्टर्स के नाम जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत मन्नू हैं। इस ऑपरेशन में 3 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों से सिद्धू मूसेवाला मर्डर के आरोपियों का पीछा कर रहे थे। हमारी टास्क फोर्स ने इस इलाके में कुछ मूवमेंट देखी। सीक्रेट इन्फॉर्मेशन के बाद एनकाउंटर में मर्डर में शामिल 2 गैंगस्टर्स जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह को ढेर कर दिया। टीम ने एक AK-47 और एक पिस्टल बरामद की है।

सिद्धू मूसेवाला की इसी थार जीप में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या की गई थी।

पुलिस को सूचना मिली कि मूसेवाला के मर्डर के बाद गैंगस्टर जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं और अमृतसर जिले में इंडो-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर के पास ठहरे हुए हैं। मूसेवाला के मर्डर के बाद पिछले 52 दिन से पुलिस रूपा और मन्नू की तलाश कर रही थीं। ये दोनों अमृतसर जिले के भकना गांव में खेतों में बने एक मकान में छिपे थे। भकना गांव के लोगों ने बताया कि इस घर में कोई नहीं रहता।

साथ ही एनकाउंटर में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, स्पेशल ऑपरेशन सेल, आर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट के जवान शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस के बेस्ट शूटर और क्विक रिएक्शन टीम भी पहुंची। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 2 किलोमीटर का इलाका सील कर दिया। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई।

Exit mobile version