Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मेरठ हत्याकांड के बाद यूपी में एक और कांड, पत्नी ने इस वजह से पति की हत्या की कोशिश की

यूपी के मेरठ और औरैया कांड के बाद अब मुजफ्फरनगर में भी पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 2 साल पहले शादी के बंधन में बंधे पति-पत्नी के बीच पनप रहे अविश्वास ओर शक ने इस नए नवेले जोड़े के जीवन में जहर घोल दिया। आरोप है कि पत्नी का भेद खुल जाने के बाद उस ने अपने पति को कॉफी में मिलाकर जहर पिला दिया। इसके बाद पति की हालत बिगड़ गई और उसे मेरठ के एक हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां पति जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से अपनी बहू के खिलाफ पति को मारने की नियत से कॉफी में जहर पिलाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

दरअसल, मामला मुजफ्फरनगर के कोतवाली खतौली -क्षेत्र के गांव भगेला का है. जहां भगेला निवासी 26 वर्षीय अनुज शर्मा की शादी 2 साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र फरखनगर निवासी पिंकी शर्मा उर्फ सना से हुई थी. अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में नौकरी करता है. शादी के कुछ महीने बाद ही अनुज और पिंकी के बीच विवाद शुरू हो गया. पिंकी का लगातार मोबाइल पर किसी अन्य लड़के से बात करने को लेकर अनुज और पिंकी के बीच मारपीट और झगड़ा होने लगा.

पिंकी ने अपने पति के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया. इसके बाद दोनों पति-पत्नी अनुज और पिंकी की गाजियाबाद के महिला थाने में काउंसलिंग कराई गई. काउंसलिंग के बाद पुलिस ने एक हफ्ते के लिए दोनों को एक साथ रहने के लिए कहा, जिस पर अनुज पिंकी को उसके घर से अपने घर ले आया लेकिन उसके बाद भी अक्सर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा.

अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी की माने तो पिंकी का शादी से पहले किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा था और शादी के बाद अक्सर पिंकी मोबाइल पर उस लड़के से मैसेंजर और वीडियो कॉल पर बात करती थी, जो अनुज को पसंद नहीं था. मेरे भाई अनुज ने कई बार पिंकी को समझाने की कोशिश की लेकिन जब भी मेरा भाई नौकरी पर मेरठ हॉस्पिटल जाता उसके बाद पिंकी घर पर अकेली रहकर उस लड़के से घंटो घंटो फोन पर बात करती. एक दिन मेरे भाई ने पिंकी के हाथों से मोबाइल छीन लिया और उसने उसे लड़के से की गई बात और मैसेज के साथ-साथ उस लड़के का फोटो भी देख लिया. जिस लड़के से पिंकी का अफेयर था वह कोई और नहीं बल्कि पिंकी के ताऊ की लड़की का लड़का था जो रिश्ते में पिंकी का भांजा लगता था. अनुज ने जब पिंकी से इस पूरे मामले में बात की तो उसने बताया कि शादी से पहले वह उसे लड़के से प्रेम करती थी लेकिन शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं है. केवल मैं उससे फोन पर बात करती हूं मेरा उस लड़के से कोई अब प्रेम नहीं है और ना ही कोई दोस्ती.

अनुज की बहन पिंकी का आरोप है कि मेरा भाई अनुज सारी बातें भूल कर अपनी पत्नी पिंकी को घर ले आया लेकिन पिंकी ने 25 तारीख की शाम को मेरे भाई को मारने की नीयत से कॉफी में जहर डालकर पिला दिया जिससे मेरे भाई की तबीयत बिगड़ गई और उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसे डॉक्टर ने आईसीयू में रखा हुआ है और उसकी हालत अभी भी खराब है. वह कुछ बोल नहीं पा रहा है केवल इशारों इशारों में बता रहा है. मुझे लगता है कि मेरठ कांड को देखते हुए पिंकी ने मेरे भाई अनुज को रास्ते से हटाने की एक खौफनाक साजिश रची है. हम न्याय चाहते हैं. जो सजा मुस्कान को मिली है वह सजा पिंकी को भी मिलनी चाहिए

Exit mobile version