Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेंगलुरु भगदड़ में 21 वर्षीय बेटे भौमिक को खोने के बाद पिता लक्ष्मण कब्र से लिपट कर घंटों रोते रहे. वह बार-बार कहते रहे, “मैं भी यहीं रहना चाहता हूं, भौमिक को छोड़कर कहां जाऊं

बेंगलुरु में आरसीबी के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 परिवारों किसी अपने को खो दिया। सरकार ने पीड़ितों के परिजनों को मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है, लेकिन ये पैसा उनके दुख को कम नहीं कर सकता।

इसी भगदड़ में जान गंवाने वाले 21 साल के भौमिक लक्ष्मण के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। भौमिक लक्ष्मण के पिता ने हसन जिले के अपने पैतृक गांव में ही बेटे की कब्र बनाई हुई है। बेटे की कब्र से लिपटे और रोते-बिलखते पिता की वीडियो सामने आई, तो देखने वालों की आंखें भी नम हो गईं

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है। वीडियो में रोते-बिलखते पिता को कुछ लोग संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं। बीटी लक्ष्मण कहते हैं कि मैंने अपने बेटे के लिए जो जमीन खरीदी थी, उसी पर उसका स्मारक बना दिया है।

उन्होंने कहा मेरे बेटे के साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। किसी भी पिता को वह सब नहीं सहना चाहिए, जो मैं सह रहा हूं। मुझे कहीं नहीं जाना है, मैं अपने बेटे की कब्र के पास ही रहना चाहता हूं।

Exit mobile version