Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कई जिलों में हल्की बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना बनी हुई

महीनेभर कड़ाके की ठंड के बाद हरियाणा में मौसम में बदल चुका है। कल सूबे के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान 30-40 किलोमीटर स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 2 फरवरी यानी कल को धुंध गहराने के आसार हैं। 3-4 फरवरी को फर से बारिश की संभावना बन रही है। मौसम में आए इस बदलाव से दिन के तापमान में मामूली 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी है। पिछले 14 साल में जनवरी के दिन सबसे ठंडे रहे। जबकि 8 साल में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

2016 के बाद ऐसी स्थिति आई है, जब जनवरी में इतनी कम बारिश हुई है। दिसंबर 2023 में भी 2.8 मिमी बारिश हुई थी , तब 54 फीसदी की कमी आंकी गई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 1 फरवरी को बारिश हो सकती है,

हरियाणा में मौसम विभाग की ओर से 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट किया गया है। इनमें पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, अंबाला, यमुनानगर, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत, सोनीपत जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। तेज गति से हवाएं चलेंगी। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी।

Exit mobile version