Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर पहुंची है इसी बीच राज कुंद्रा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए हैं।

Raj Kundra Latest News: राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के घर छापामारी करने पहुंची है। इस बीच राज कुंद्रा अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। बीते दिनों हुई रेड में क्राइम ब्रांच को पोर्न वीडियो के कारोबार से जुड़े कई सबूत मिले थे। टीम ने राज के घर और ऑफिस के सर्वर को सीज कर दिया था। साथ ही उनके प्रदीप बख्शी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। हालांकि अभी तक शिल्पा शेट्टी के इस मामले में लिप्त होने के सबूत नहीं मिले हैं।

राज की पुलिस रिमांड शुक्रवार, 23 जुलाई को खत्म गयी है जिसके चलते पुलिस ने पूछताछ के लिए और सात दिन की हिरासत मांगी, जिसपर कोर्ट ने राज कुंद्रा के साथ साथ रायन थारप की पुलिस रिमांड भी 27 जुलाई तक बढ़ा दी। मुंबई पुलिस को संदेह है कि राज ने पोर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए करते हैं। इसलिए राज कुंद्रा के यैस बैंक के खाते और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के खाते के बीच की लेनदेन की जांच करने की कोशिश जारी है। 

पुलिस के मुताबिक – इसी साल की शुरुआत में मुंबई के पास एक बंगले में पोर्न शूटिंग की सूचना से इस केस की जांच शुरू हुई। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि इस रैकेट के तार राज कुंद्रा से जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच का आरोप है कि राज कुंद्रा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह पुलिस के सवालों का सही-सही जवाब नहीं दे रहे हैं। राज कुंद्रा ने कोर्ट में पेश होने के बाद सफाई दी कि वह कई दिनों पहले हॉटशॉट एप को प्रदीप बख्शी को बेच चुके हैं।

Exit mobile version