पंजाब में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद अब एक और मशहूर यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात को छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। मामला जालंधर की Lovely Professional University का बताया जा रहा है जहाँ हॉस्टल के कमरे में एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है छात्र की आत्महत्या मामले को लेकर कैंपस में प्रदर्शन शुरू हो गया है। कपूरथला पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में बी डिजाइन की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें मौत के लिए निजी कारण बताए गए हैं।

केरल के रहने वाले छात्र इजिन पुत्र दिलीप कुमार के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने छात्र की आत्महत्या पर एक बयान जारी कर कहा, प्रारंभिक जांच और सुसाइड नोट का पूरा कंटेंट मृतक के व्यक्तिगत मुद्दों की ओर इशारा करता है। विश्वविद्यालय आगे की जांच के लिए अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहा है।
पुलिस ने यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रोकने के लिए देर रात लाठी चार्ज भी किया, इसमें कुछ छात्रों को चोटें भी आई हैं। इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी के गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल से निकलकर रात भर हंगामा मचाया। उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि जिस स्टूडेंट की मौत हुई है, वह बच सकता था, लेकिन यूनिवर्सिटी में एम्बुलेंस ही देर से पहुंची। साथ ही छात्र यह भी मांग कर रहे थे कि मृतक के कमरे से जो सुसाइड नोट मिला है, उसे सार्वजनिक किया जाए। स्टूडेंट्स वी वांट जस्टिस के नारे लगा रहे थे। पुलिस रातभर माहौल को शांत करने की कोशिशों में जुटी रही।
पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश असफल रहीं। पुलिस छात्र का शव एम्बुलेंस में डाल कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में ले जाना चाहती थी, लेकिन छात्रों ने एम्बुलेंस का रास्ता रोक लिया। पुलिस को शव यूनिवर्सिटी से बाहर ले जाने ही नहीं दिया। कड़ी मशक्कत के बाद एम्बुलेंस को किसी दूसरे रास्ते से निकाला गया। शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है।
पुलिस के अधिकारी छात्रों से कह रहे थे कि वह अपनी स्टेटमेंट्स दर्ज करवा दें। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, लेकिन छात्र मान नहीं रहे थे। छात्र कह रहे थे कि सुसाइड नोट में मृतक ने जिनके नाम लिखे हैं, जिन्हें आत्महत्या के लिए दोषी माना है, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। उसके बाद ही वह प्रदर्शन बंद करेंगे। बता दें कि मृतक बैचरलर ऑफ डिजाइनिंग फर्स्ट इयर का छात्र था। उसने मंगलवार रात को हॉस्टल रूम में ही खुदकुशी कर ली।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के जिस कमरे में मृतक छात्र रहता था उसे सील कर दिया गया है। पुलिस ने डैड बॉडी को सिविल अस्पताल में भेजने के बाद पीछे से हॉस्टल के कमरे में ताला लगाने के बाद उस पर सील लगा दी है। इसी बीच पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि सुसाइड के बारे में केरला में रह रहे उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उसके परिजनों के आज पहुंचने की उम्मीद है और उनके आने के बाद ही डैड बॉडी का पोस्टमार्टम करवा शव उन्हें सौंपा जाएगा। कपूरथला पुलिस के अधिकारी ने बताया की लवली यूनिवर्सिटी में श्याम 5:30 बजे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें मरने वाले छात्र ने कई कारण लिखे हैं।
मृतक छात्र के परिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया गया है और वह जल्द यहां पहुंच जाएंगे। पुलिस द्वारा अगली जो भी कार्रवाई होगी वह बता दी जाएगी। एसडीएम फगवाड़ा ने कहा यह दुखदाई घटना है और उन्होंने लवली यूनिवर्सिटी के छात्रों से कहा है कि किसी प्रकार की अफवाह ना फैलाई जाए और ना उस पर यकीन किया जाए। उन्होंने यूनिवर्सिटी के छात्रों से यह भी अपील की है कि वे शांति बनाए रखें।
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र के सुसाइड के बाद लवली के प्रबंधकों ने भी अपना बयान जारी किया है। लवली के प्रबंधकों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर बयान जारी कर जहां छात्र की मौत पर दुख जताया है।
— Lovely Professional University – LPU (@lpuuniversity) September 20, 2022
वहीं वर यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने कहा है कि हॉस्टल के कमरे से छात्र का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपने निजी कारणों से आत्महत्या की है। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों ने कहा कि वह पुलिस और प्रशासन को इस सारे मामले की जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं
