Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोरोना के बाद अब H3N2 इन्फ्लूएंजा की दहशत ,हेल्थ विभाग इस वायरस को लेकर हुआ गंभीर ,कम इम्यूनिटी वालों को ज्यादा खतरा

देश भर में H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से फैल रहा है। वहीं चंडीगढ़ के अस्पतालों में भी फ्लू केस बढ़ रहे हैं। बुखार, शरीर में दर्द, कफ और गले में खराश जैसे लक्षणों से प्रभावित मरीज इमरजेंसी वार्ड तक भी पहुंच रहे हैं।बता दें कि H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस तेजी से फैलता है और युवा बच्चों समेत बुजुर्गों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। वहीं यह उन लोगों को भी प्रभावित कर रहा है जिनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम है।

चंडीगढ़ का हेल्थ विभाग इस वायरस को लेकर गंभीरता बरत रहा है और लोगों को इससे बचाने के लिए आवश्यक उपाय करने में लगा है। PGI में भर फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीज बीते कुछ दिनों से बढ़ रहे हैं।चंडीगढ़ हेल्थ विभाग के मुताबिक लोगों को पूरी तरह वैक्सीनेशन करवानी होगी। स्वच्छता बरतते हुए भीड़ वाले इलाकों से गुजरने से परहेज कर इस वायरस को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। वहीं लोगों को बार-बार हाथ धोने और छींकने या खांसी करने पर मुंह और नाक रुमाल से कवर करने तथा बीमार लोगों से दूरी बनाने को कहा जा रहा है। वहीं जिन लोगों को फ्लू से जुड़े लक्षण हों उन्हें तुरंत डॉक्टरी इलाज लेने को कहा जा रहा है।

बता दें कि H3N2 इन्फ्लूएंजा वायरस शुरुआती लक्षणों में आम फ्लू की तरह ही होता है मगर यह बढ़ जाने पर सांस में दिक्कत पैदा करने से लेकर छाती में दर्द तक पैदा कर सकता है। ऐसे में इस वायरस को गंभीर माना जा रहा है।

H3N2 इन्फ्लूएंजा का नया स्ट्रेन है और यह बूंदों से फैलता है। यह प्रत्येक वर्ष म्यूटेट करता है। यह वायरस म्यूटेट हो चुका है और लोगों में इसके प्रति इम्यूनिटी भी कम हुई है। इसी कारणा यह तेजी से फैल रहा है। कई वर्ष पहले H1N1 वायरस की वजह से महामारी शुरू हुई थी। H3N2 उसी वायरस का नया स्ट्रेन है, इसलिए यह एक आम इन्फ्लूएंजा का स्ट्रेन है। इस वायरस से बचने के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खासतौर से मास्क जरूर पहनें और शारीरिक दूरी बनाएं रखें। उम्रदराज और पहले से बीमार लोग इन्फ्लूएंजा की वैक्सीन भी लगवा सकते हैं।

Exit mobile version