Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शादी के 6 साल बाद सोनम और आनंद के घर गूंजी किलकारी, प्यारे से बेटे की मां बनी एक्ट्रेस!!

अनील कपूर की लाडली बेटी सोनम कपूर के घर खुशियां आई है। जन्माष्टमी के एक दिन बाद उनके घर बेटे ने जन्म लिया है। एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। यह खबर सामने आने के बाद फैंस सोनम कपूर और आनंद अहूजा को माता- पिता बनने की बधाइयां दे रहे हैं। 

नीतू कपूर ने सोनम के माता-पिता अनिल और सुनीता कपूर को बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट में लिखा है- “20.08.2022 को हमने  अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया। सोनम और आनंद की ओर से जारी किए गए इस नोट में सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार का भी धन्यवाद किया गया है। 

फिल्म निर्माता फराह खान ने भी यही नोट शेयर कर  सोनम और आनंद को बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने एक से बढ़कर एक फोटोशूट शेयर किए थे।  प्रेग्ननेंट सोनम कपूर ने बता दिया था कि स्टाइल के साथ कॉम्प्रोमाइज कैसे दिखना है। 

अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज खुद सोनम ने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत फोटोज के जरिए साझा की थी। दोनों ही अपने बच्चे का वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे थे। आइए जानते हैं कि आखिर सोनम ने पोस्ट के जरिए किस तरह से अपनी खुशी को जाहिर किया। बता दें, कि सोनम और आनंद आहूजा रिलेशनशिप में थे। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। 

Exit mobile version