Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हवाई फायरिंग :बाइक सवार हमलावरों ने एक घर के बाहर की फायरिंग

बहादुरगढ़ शहर के गांव टांडाहेड़ी में बाइक सवार हमलावरों ने एक घर के बाहर फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी, लेकिन गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपी भाग गए। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव टांडाहेड़ी निवासी बिजेन्द्र सिंह गांव में ही रहने वाले अपने भाई रामचन्द्र के घर पर गया हुआ था। रात 11 बजे रामचन्द्र के घर के बाहर बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे और फिर फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी उठ गए।

लोगों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। बिजेन्द्र से वारदात की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर लिया। बिजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार दोपहर उनके भतीजे मोहित का गांव मांडोठी निवासी साहिल व अन्य के साथ झगड़ा हुआ था।

हालांकि दोनों गांवों के मौजिज लोगों ने बैठकर विवाद में समझौता करा दिया था, लेकिन रात के वक्त बाइक सवार हमलावरों ने उनके घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फायरिंग करने वाले आरोपियों को पकड़ जाएगा, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है।

Exit mobile version