Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए अपनाएं उपयुक्त व्यवहार :- उपायुक्त यशपाल

रोहतक में उपायुक्त यशपाल ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रति लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है। अभी तक यह बीमारी पूर्णरूप से समाप्त नहीं हुई है तथा अभी भी कोरोना संक्रमण के कुछ मामले सामने आ रहे है। नागरिक लापरवाही न बरतें एवं कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें।


उन्होंने कहा है कि जिला में कोरोना की पॉजिटीविटी दर कम होकर शून्य प्रतिशत रह गई है तथा रिकवरी दर 98.16 प्रतिशत हो गई है। आज कोविड-19 के 291 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 2 व्यक्ति पॉजिटिव पाये गये है, जबकि 263 सैंपल का परिणाम आना शेष है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार जिला में 696396 व्यक्तियों को सर्वेलेंस पर रखा गया, जिनमें संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति भी शामिल है।


उपायुक्त यशपाल ने कहा है कि जिला में अब तक कोविड-19 के 7 लाख 58 हजार 644 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 33157 सैंपल पॉजिटिव पाए गए तथा 7 लाख 25 हजार 224 सैंपल नेगेटिव पाये गए। इनमें से उपचार के बाद 32550 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर जा चुके है। आज 3 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौटे। जिला में वर्तमान में कोविड-19 के 9 सक्रिय मरीज है, जो सभी डॉक्टरों की सलाह पर घर पर उपचार ले रहे है।

Exit mobile version