Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा बागवानी यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू:BSc हॉर्टिकल्चर में 150 सीटें; 15 जून करें ऑनलाइन आवेदन, अंबाला-करनाल में लगेंगी क्लासें

हरियाणा के महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय (MHU) में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की 150 सीट निर्धारित की गई हैं। इनमें 117 सीट प्रदेशवासियों के लिए जबकि 33 सीट ऑल इंडिया बेसिस पर भरी जाएंगी। बागवानी महाविद्यालय अंजनथली नीलोखेड़ी (करनाल) में 120 और बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला में 30 सीटें होंगी।

एमएचयू के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने सोमवार को सोनीपत मे बताया कि इस वर्ष बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला में भी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर की कक्षाएं शुरू होगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा जनवरी में नारायणगढ़ से इसकी घोषणा की थी। इस महाविद्यालय में 30 सीट निर्धारित की गई, 4 वर्षीय कोर्स होगा। इन सीटों में 23 सीट हरियाणावासियों के लिए जबकि 7 सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित की गई है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बागवानी महाविद्यालय अंजनथली नीलोखेड़ी (करनाल) में 120 सीट निर्धारित की गई हैं। इन सीटों में से 94 सीट हरियाणा के लिए, जबकि 26 सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी। बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर चार वर्षीय कोर्स होगा। जो विद्यार्थी बीएससी (आनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन लेना चाहता है, 12 वीं मेडिकल, नॉन मेडिकल या फिर एग्रीकल्चर से पास होना चाहिए।

एमएससी हॉर्टिकल्चर फ्रूट साइंस के लिए 4 सीट निर्धारित की गई हैं। इनमें 3 सीट हरियाणा के लिए जबकि 1 सीट आईसीएआर ऑन ऑल इंडिया बेसिस के लिए निर्धारित की गई है। इसी तरह एम. एससी हॉर्टिकल्चर वेजिटेबल साइंस के लिए भी 4 सीट उपलब्ध है, इनमें 3 सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए जबकि 1 सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित है।

कुलपति ने बताया कि एमएससी हॉर्टिकल्चर फ्लोरिकल्चर एंड लेडस्केपिंग के लिए 2 सीट निर्धारित हैं। इनमें 1 सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए, जबकि एक सीट ऑल इंडिया के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित की गई है।

कुलपति ने बताया कि एमएचयू में एडमिशन के लिए ऑन लाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी एडमिशन लेने के लिए महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल की वेबसाइट mhu.ac.in पर जाकर फार्म अप्लाई कर सकता है।

Exit mobile version