Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

स्नातक संकायों में दाखिला प्रक्रिया शुरू: विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा पाएंगे

स्नातक संकायों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 12वीं पास कर चुके विद्यार्थियों की इच्छा अपने पसंद के कॉलेज में दाखिला लेने की होती है। इसी इच्छा के साथ विद्यार्थियों ने 1 से 8 अगस्त तक अपने पसंदीदा कॉलेज व संकाय में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। ताकि वह दाखिला प्रक्रिया में शामिल हो सके।

ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा मेरिट सूची जारी की गई है। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाकर दाखिला लेने का केवल चार दिन का समय है। वे विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा पाएंगे। इस बार फीस जमा करवाने का ऑनलाइन विकल्प दिया गया है।

इस बार दाखिले के लिए केवल 8 दिन का समय मिला है। यह समय एक पखवाड़ा या इससे अधिक होता था। ऐसे में काफी कम विद्यार्थी ही आवेदन कर पाए। कई विद्यार्थी तो बिना आवेदन के लिए रह गए हैं। अब उन विद्यार्थियों को ओपन काउंसिलिंग के समय मौका मिलेगा। अगर रिक्त सीटें रहती हैं तो 26 अगस्त से ओपन काउंसलिंग शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन के लिए भी पोर्टल खुल जाएगा।

उच्चतर शिक्षा विभाग दाखिला प्रक्रिया को पूर्णतया ऑनलाइन करने का प्रयास कर रहा है। जिसके तहत पहले ऑनलाइन आवेदन मांग गए। साथ ही इसके बाद आवेदनों की जांच भी ऑनलाइन हुई और मेरिट सूची भी ऑनलाइन ही जारी की। अब विद्यार्थियों की फीस भी ऑनलाइन माध्यम से ही जमा करवाई जाएगी। जिससे फीस सीधे खाते में जाएगी।

यह रहेगा शेड्यूल:

पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 13 से 16 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं

दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी – 19 अगस्त

दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने की तिथि – 20 से 23 अगस्त तक

कक्षाएं शुरू होंगी – 22 अगस्त से

खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा पोर्टल खुलेगा – 26 अगस्त को

Exit mobile version