Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की कार्रवाई:बुलडोजर से तोड़े निर्माण, भू माफियाओं को दी चेतावनी, अधिकारी बोले- निवेश से पहले पूछताछ करें

रोहतक जिले में भू माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने 16.5 एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और निर्माणों को तोड़ने का काम किया। साथ ही भू माफियाओं को चेतावनी भी दी गई

जिले में भू माफिया की तरफ से अवैध कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। प्रशासन ने 86 ऐसी कॉलोनियों को चिंहित कर रखा है, जिनके खिलाफ जिला प्रशासन तोड़फोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सेक्टर 7-38 विभाजक रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ने का काम किया।

भू माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में पक्का रोड नेटवर्क, 42 नींव, 5 निर्माण और सीवर सिस्टम को तोड़ा गया। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के कारण तोड़फोड़ अभियान जारी रखते हुए अवैध निर्माण तोड़े गए।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने बताया कि भू माफिया अवैध कॉलोनियों को विकसित कर लोगों का पैसा निवेश करवाकर फंसा रहे है। विभाग की तरफ से 86 कॉलोनियों को चिंहित किया गया है, जिनमें अवैध रूप से किए जा रहे निर्माण कार्यों को लगातार तोड़ा जा रहा है।

Exit mobile version