रोहतक: जिला मजिस्ट्रेट धीरेंद्र खडग़टा द्वारा रोहतक की गांधी कैंप मार्किट व सेक्टर 13 से अवैध कब्ज़ा हटवाए जाने के मद्देनज़र नगर निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आपको बता दें जिलाधीश द्वारा जारी किया गया आदेशों के अनुसार गांधी कैंप में सब्जी मंडी रोड से झंडी मंदिर तक अवैध कब्जा हटवाया जायेगा जिसके दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्टे्रट की नियुक्ति की गई है।

इसके अलावा एक अन्य आदेश के तहत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) के तहत सैक्टर-13 से अतिक्रमण हटवाने के दौरान भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की बागवानी डिविजन के एसडीई देवेंद्र कुमार को डयूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है।

जारी किए गए आदेशों में पुलिस अधीक्षक से महिला पुलिस बल सहित संतोषजनक संख्या में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती करने का आग्रह भी किया गया है। पुलिस बल के इंचार्ज को यह निर्देश दिए जाए कि वह लगातार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के संपर्क में रहे।

डयूटी मजिस्ट्रेट भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रदत्त कार्यकारी मजिस्ट्रेट की शक्तियों का प्रयोग करेंगे तथा संबंधित विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित भूमि पर किसी न्यायालय का स्टे / स्टेटस को आदेश जारी न हुआ हो तथा कार्य नियमानुसार हो।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!