Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे का अवैध रूप से धंधा करने वाले के घर पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा

 रोहतक में शनिवार को नशे का अवैध रूप से धंधा करने वाले के घर पर प्रशासन ने पीला पंजा चलाया। खोखरा कोट क्षेत्र स्थित 20 से अधिक NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपी निहाल कौर उर्फ निहाली के मकान को ध्वस्त किया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

भारतीय पुरातत्व विभाग (चंडीगढ सर्कल) की अगुवाई में नगर निगम रोहतक ने शनिवार को खोखरा कोट क्षेत्र में स्थित नशा के अवैध तस्करी करने वाली निहाल कौर उर्फ निहाली के मकान को तोड़ा। तोड़फोड़ करने से पहले परिजनों ने मकान के अन्दर मौजूद सामान को निकाल लिया था। निहाल कौर उर्फ निहाली के दो बेटे हैं। जो दोनों की रिहायश के लिए अलग-अलग बने हुए है। दोनों मकान अंदर व बाहर से आपस में जुड़े हुए हैं।

इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा है। उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ. रविन्द्र के नेतृत्व में तीन थाना प्रभारी व एक निरीक्षक सहित 9 कंपनी पुलिसकर्मी दंगा निरोधक उपकरणों सहित मौके पर मौजूद रहे है। मकान को ढहाने की कार्रवाई करीब साढ़े तीन घंटे तक चली।

पुलिस के अनुसार, निहाली और उसका परिवार द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा करता है। निहाली के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह न्यायिक हिरासत में जिला जेल, रोहतक में बंद है।

निहाली का बेटा बलजीत भी मादक पदार्थों की तस्करी करता है। जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। जो हाल में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। बलजीत के खिलाफ ATM फ्रॉड के भी मामले दर्ज हैं। इसके अलावा नशा का अवैध कारोबार करने वाले अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा चुका है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version