Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ADGP ममता सिंह रोहतक की पुलिस लाईन में निरीक्षण करने पहुंची – परिसर में किया पौधारोपण

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, रोहतक रेंज रोहतक श्रीमती ममता सिंह ने पुलिस लाईन का दौरा करते हुए पुलिस लाईन में जवानों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया है। इस दौरान पुलिस लाईन में स्थित कार्यालयों का दौरा किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र मीना व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें है।

पौधारोपण अभियान के तहत एडीजीपी ममता सिंह ने पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण कर अभियान को आगे बढाया है व जवानो को पौधारोपण के लिए प्ररेति किया। उन्होने कहा कि हम सब कि जिम्मेवारी बनती है कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त बनायें। इस अवसर पर मौजूद पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र मीना ने भी पौधारोपण किया है। पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने कहा कि हमे अपने जीवन को सफल बनाने के लिए पौधारोपण अवश्य करना चहिए। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व मे सभी थाना-चौकियो मे पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए जाने की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है।

Exit mobile version