Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतकवासियों के लिए p जल का किया गया भंडारण: उपायुक्त ने विभाग के अधिकारियों के साथ जल घरों का लिया जायजा– अप्पू घर के टैंक की साफ-सफाई के दिए निर्देश

उपायुक्त अजय कुमार ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ शहर के चारों जलघरों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि तीन जलघरों के सभी टैंक जल से पूरी तरह भरे हुए है तथा जलघर संख्या एक के टैंक में भी 14 फीट तक पानी भरा हुआ है। विभाग के पास शहरवासियों को जल आपूर्ति के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध है। जलघर संख्या एक से जल आपूर्ति के समय को बढ़ाकर एक घंटा 10 मिनट कर दिया गया है तथा 2 अन्य जलघरों से लोगों को सुबह-शाम जल आपूर्ति की जा रही है।


अजय कुमार ने जन स्वास्थ्य विभाग के जल घरों में जल की स्थिति का आंकलन करने के लिए चारों जल घरों का विभाग के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में जल का भंडारण किया गया है। विभाग के तीन जल घरों के सभी टैंक जल से पूरी तरह भर दिए गए है तथा जल घर संख्या एक के टैंक में भी 14 फीट तक पानी भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि भालौठ सब ब्रांच में पानी रुकने के बाद चैनल में आ रहे जल को भी जल घरों तक पहुंचाने के लिए प्रबंध किये गए है। आगामी 25 जून को जेएलएन में पानी छोड़ा जाएगा, नहर से वाटर टैंको तक पानी लाने के सभी प्रबंध किये गए है। नहर पर 2 पंप सैट तथा 2 पंप सैट कैच पीट में लगाए गए है।


उपायुक्त अजय कुमार ने जल घरों के अलावा अप्पू घर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को अप्पू घर के टैंक की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता तरुण गर्ग, उपमंडल अभियंता मुकेश व राजेश रोहिल्ला के अलावा कनिष्ठ अभियंता निशांत सहित अन्य भी उपस्थित रहे

Exit mobile version