Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के निजी स्कूलों को ADC की चेतावनी: सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मापदंड पूरे करें, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई


रोहतक, 21 मई : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने निजी विद्यालय संचालकों का आह्वïान किया कि वे ग्रीष्म अवकाश के दौरान स्कूल बसों में यातायात के सभी नियमों की अनुपालना के लिए आवश्यक कदम उठाये। जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्म अवकाश के उपरांत सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मापदंडों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। स्कूल वाहन चालकों के लिए भी ड्रेस कोड इत्यादि सख्ती से लागू किया जाये।
नरेंद्र कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में एएसपी आयुष यादव, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार, सहायक आयुक्त प्रशिक्षण विशाल सिंह, प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, पुलिस उपाधीक्षक दलीप सिंह सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे तथा राष्टï्रीय राजमार्गों के प्रोजेक्ट निदेशक वीडियो कॉन्फें्रस के माध्यम से बैठक से जुड़े।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी निजी स्कूल संचालक स्कूल बसों की कमियों को ग्रीष्म अवकाश के दौरान दुरुस्त करवाये तथा यह सुनिश्चित करें कि यह सभी स्कूल वाहन सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के मापदंडों के अनुसार हों। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इन वाहनों के चालक भी यातायात नियमों / मापदंडों का पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों का आह्वान किया कि वे बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत इस अभियान में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
नरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन के लिए बच्चों की सुरक्षा भी सर्वोपरि है। यदि ग्रीष्म अवकाश के उपरांत कोई भी स्कूल वाहन इस पॉलिसी के मापदंडों का उल्लंघन करते पाया गया तो नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। थ्री व्हीलर में बच्चों को विद्यालय तक ले-जाना लाना नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों से कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि लघु सचिवालय परिसर व अन्य सरकारी कार्यालयों के परिसर में हेलमेट का प्रयोग करके ही दो पहिया वाहन चालक प्रवेश करें।
अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने सडक़ सुरक्षा की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सडक़ सुरक्षा के सभी प्रबंध करवाना सुनिश्चित करें ताकि नागरिक सुरक्षित सफर कर सके। उन्होंने कहा कि अधिकारी वर्षा ऋतु से पूर्व सडक़ों की मरम्मत, ऑवरले व निर्माण के कार्यों को पूर्ण करवाये। उन्होंने बैठक के एजेंडे के अनुसार सभी बिंदुओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के चालान किये जाये। शहर में सुबह-शाम यातायात पुलिस की निगरानी बढ़ाई जाये तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाये तथा लाइटों को दुरुस्त करवाया जाये। उन्होंने कहा कि निर्धारित गति से अधिक तेज गाड़ी चलाने वालें एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों के भी चालान किये जाये।
सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने एजेंडे में शामिल विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करते हुए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे रोहतक-हिसार रोड़ आउटर बाईपास महम पर चिन्हित तीनों स्थानों पर लगाई गई लाइट के शीघ्र कनेक्शन जारी करवाये। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे निरंतर आवश्यकता अनुसार सडक़ों के किनारे पेड़ों की कटाई-छटाई करवाये ताकि आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि जसिया से खिड़वाली सडक़ पर 10 जून तक ऑवरले के कार्य को पूर्ण करवाये तथा समय पर कार्यवाही रिपोर्ट अपलोड भी करवाये।
एएसपी आयुष यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा राष्टï्रीय राजमार्ग के नजदीक व शहर में पुलिस को जगह उपलब्ध करवाई जाये ताकि बिना नंबर प्लेट चल रही गाडिय़ों को इंपाउड कर इन जगहों पर खड़ा किया जा सकें। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की सूची यातायात पुलिस को सौंपी जाये। पुलिस द्वारा शहर में सुबह व शाम के समय विशेष निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश लगाया जायेगा।
आयुष यादव ने कहा कि खरावड़ से हिसार बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी बढ़ाई जाये ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लग सके। उन्होंने यातायात पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिला से गुजरने वाले राष्टï्रीय राजमार्गों का ऑडिट कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी, निजी विद्यालय एसोसिएशन के प्रधान डॉ. विकास सिवाच, सडक़ सुरक्षा संगठन से सुभाष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version