आदमपुर उप चुनाव का प्रचार एक नवंबर को आज शाम पांच बजे खत्म हो जाएगा। अंतिम दिन हरियाणा के सीएम मनोहर लाल भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई के समर्थन में आदमपुर में जनसभा करेंगे। वहीं इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी अपने उम्मीदवार कुरडाराम नंबर के समर्थन में जनसभा आयोजित करेंगे।
चुनाव प्रचार खत्म होते ही सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों और नेताओं समेत सभी बाहरी लोगों को आदमपुर हलके की सीमा से बाहर जाना पड़ेगा। अन्यथा उनके खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत कार्रवाई की जा सकती है। हलके की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी जाएगी।
आदमपुर उप चुनाव में 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। उम्मीदवार 2 नवंबर को डोर टू डोर प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त वे कहीं भी जनसभा नहीं कर सकेंगे और न ही मतदाताओं की भीड़ इकट्ठा कर करेंगे।
3 नवंबर को आदमपुर में 180 बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसमें 36 संवेदनशील और 39 अति संवेदनशील पोलिंग बूथ है। आदमपुर उप चुनाव में 1 लाख 71 हजार 473 मतदाता है, जिनमें से 91 हजार 805 पुरुष तथा 79 हजार 668 महिला मतदाता है।
उप चुनाव की मतगणना 6 नवंबर को होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी और 13 राउंड में मतों की गणना की जाएगी।
