Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक्ट्रेस निकिता दत्ता और उनकी मां हुईं कोविड-19 पॉजिटिव, शिल्पा शिरोडकर ने भी दिया कोरोना के बाद हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के बाद अब ‘ज्वेल थीप’ फेम निकिता दत्ता भी कोविड-19 पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। बताया है कि वह और उनकी मां दोनों ही इस वायरस से संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस ने स्टोरी में अपनी हेल्थ अपडेट भी दी है। और बताया है कि उन्होंने खुद को सबसे अलग कर लिया है। क्वरंटीन कर लिया है।

नितिका दत्ता टीवी से लेकर फिल्मी दुनिया का सफर तय कर चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोविड-19 पॉजिटिव होने के बारे में बताया, ‘कोविड मेरी मां और मुझे नमस्ते कहने आया है। उम्मीद है कि ये बिन बुलाया मेहमान लंबे समय तक नहीं रहेगा। इस छोटे से क्वरंटीन के बाद मिलते हैं। सभी सुरक्षित रहिए।’ एक्ट्रेस फिलहाल घर हैं। और उनके जो लक्षण हैं, वो हल्के बताए जा रहे हैं।

नितिका दत्ता ने कोविड-19 के कारण अपने सभी काम पोस्टपोन कर दिए हैं। वह ठीक होने के बाद ही अपने कमिटमेंट्स को पूरा करेंगी। अचानक से फैल रही इस बीमारी से अब हर कोई परेशान है। लोगों में दोबारा डर का माहौल पनप रहा है। शिल्पा शिरोडकर ने भी कुछ दिन पहले ही इससे संक्रमित होने के बारे में बताया था। और लोगों से मास्क पहनने और सुरक्षित रहने के लिए कहा था।

हालांकि अब शिल्पा शिरोडकर ने भी अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया है कि वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। उन्होंने लिखा, ‘फाइनली, मैं ठीक हो गई और अच्छा महसूस कर रही हूं। आपके प्यार के लिए शुक्रिया। ये गुरुवार अच्छा हो।’ साथ ही उन्होंने मुंबई के बांद्रा से वर्ली सी-लिंक के खूबसूरत सीन की फोटो पोस्ट की है।

Exit mobile version