राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर शनिवार सुबह हलचल तेज हो गई है। सीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने सुबह-सुबह प्रदर्शन करने की कोशिश तो पुलिस ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। 

यूट्यूबर ध्रुव राठी को भी हिरासत में ले लिया गया है। ध्रुव राठी गुरुग्राम में एक फ्लैट में छिपा हुआ था। दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है और जंतर-मंतर के आसपास हाई सिक्योरिटी है।

दिल्ली में कनॉट प्लेस की तरफ से कुछ सीजेपी समर्थकों ने जंतर-मंतर की तरफ आने की कोशिश की, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया है। इनके अलावा जंतर-मंतर पर पहुंचने वाले सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

हुमायूं टॉम से इंडिया गेट जाने वाले रास्ते को दिल्ली पुलिस ने बंद कर दिया है। क्योंकि निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रदर्शनकारी इस रास्ते से ही जंतर-मंतर जाने का प्रयास करेंगे।

ली मेरेडिएन चौराहे पर जंतर-मंतर, संसद भवन की तरफ जाने वाले हर रास्ते को बंद किया गया है और यहां पर सैकड़ों की सख्या में फोर्स तैनात है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है।

दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे स्थित रजोकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था तेज कर दी गई है। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं। अब दिल्ली पुलिस की ओर से बैरिकेडिंग की तैयारी तेज की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!