Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Haryana monsoon update: हरियाणा के10 जिलों में एक्टिव मानसून, 7 में भारी बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा के दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिलों में मानसून एक्टिव हो गया है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने ऐसी संभावनाओं को देखते हुए राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही संभावना जताई है कि इन जिलों में 64.5 से 115.5 MM बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए लोगों को घरों में ही रहने की मौसम विभाग ने सलाह दी है। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद को मौसम विभाग ने अलर्ट मोड पर रखा है।

महेंद्रगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा बारिश

इससे पहले महेंद्रगढ़ जिले में सबसे बारिश हुई है। यहां 17MM बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके बाद हिसार में 4.5MM बारिश हुई है। पंचकूला में 2.0, रेवाड़ी में 1.5 और रोहतक में 1.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

कल 14 जिलों में रहेगा अलर्ट

शनिवार को मौसम विभाग ने उत्तर, दक्षिण और दक्षिण पूर्व के 14 जिलों का अलर्ट मोड पर रखा है। इनमें उत्तर के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और दक्षिण, दक्षिण पूर्व के जिले रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

9 जुलाई तक एक्टिव रहेगा मानसून

हरियाणा में शुक्रवार से रविवार तक 3 दिन मानसून एक्टिव रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में 9 जुलाई को मानसून दक्षिण पूर्व से उत्तरी हिस्से में प्रवेश करेगा, इस कारण से यहां के कुछ जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की वॉर्निंग मौसम विभाग ने जारी की गई है।

24 घंटे में कहा कितनी हुई बारिश

हरियाणा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कैथल में दर्ज की गई। यहां 28.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पंचकूला में 15.8 MM, सोनीपत में 11.7 MM, जींद में 8.3 MM, पानीपत में 8.2 MM पानी बरसा। इससे तापमान में भी गिरावट देखी गई।

24 घंटे में कहा कितनी हुई बारिश

हरियाणा में 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश कैथल में दर्ज की गई। यहां 28.5 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पंचकूला में 15.8 MM, सोनीपत में 11.7 MM, जींद में 8.3 MM, पानीपत में 8.2 MM पानी बरसा। इससे तापमान में भी गिरावट देखी गई।

Exit mobile version