Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बिपिन रावत पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई- कर्नाटक सरकार ने दिया आदेश

कर्नाटक के गृह मंत्री ए. ज्ञानेंद्र ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद को उन लोगों की पहचान करने और दंडित करने का निर्देश दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कीं। जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य का आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कन्नूर के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया।

ज्ञानेंद्र के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मंत्री ने सूद को निर्देश दिया कि जनरल रावत के आकस्मिक निधन पर जश्न मनाने वाले लोगों को पहचानने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में कोई देरी नहीं होना चाहिये।

मंत्री ने सूद से कहा, ”उन अपराधियों के घरों का पता लगाएं, जिन्होंने भारत के गौरवशाली पुत्र की मृत्यु का जश्न मनाते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी पोस्ट की हैं। क्योंकि वे राष्ट्र विरोधी हैं, इसलिये उन्हें उनकी विकृत मानसिकता के अनुसार दंड दिया जाए।” ज्ञानेंद्र ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है क्योंकि राष्ट्र के लिये उनका योगदान असाधारण था।

Exit mobile version