Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में अवैध ढाबों पर होगी कार्रवाई:डीसी बोले-बिना सीएलयू वाले ढाबा मालिकों की जांच करें, 1 से 10 मई तक चलेगा अभियान

रोहतक में सड़क सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने नेशनल हाईवे पर चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) के बिना संचालित ढाबों के मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

लघु सचिवालय रोहतक में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने एक से 10 मई तक विशेष एनफोर्समेंट अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में नेशनल हाईवे पर अवैध कट, अनधिकृत ढाबे और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स को इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। यह रिपोर्ट आगे की कार्रवाई का आधार बनेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क सुरक्षा को बेहतर करना है।

Exit mobile version