Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जानलेवा हमले के मामले में कार्रवाई: बाबरा मोहल्ला निवासी अनुज पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने बाबरा मौहल्ला निवासी अनुज पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात में शामिल रहे तीन आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 30.05.2026 को बाबरा मौहल्ला निवासी अनुज की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि अनुज लाल नाथ हिन्दु कालेज भिवानी रोड नजदीक खुशबु गार्डन मे अपने दोस्त के साथ गया हुआ था। दोपहर करीब 12:30 बजे के आसपास अनुज व गोबिन्द कालेज की कैन्टीन मे बैठे हुये थे तभी अचानक सुन्दरपुर निवासी रवि शंकर, अमित, वशं व अन्य 8/9 युवक आये। युवको ने अनुज पर तेजधार लोहे का फरसा व लकडी के बिट्टो से जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गये। घायल अवस्था मे अनुज को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।
मामले की जांच स.उप.नि जयप्रकाश द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 02.06.2026 को आरोपी रवि शंकर पुत्र सतीश निवासी सुन्दरपुर, वंश पुत्र सन्दीप व अकिंत पुत्र मन्जीत निवासीगण सुनारियां खुर्द को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. रवि शंकर पुत्र सतीश निवासी सुन्दरपुर
  2. वंश पुत्र सन्दीप निवासी सुनारियां खुर्द
  3. अकिंत पुत्र मन्जीत निवासी सुनारियां खुर्द
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 217 दिनांक 31.05.2026 धारा 109(1), 190, 191(3), 115(2), 351(3), 324(4), 61(2) बीएनएस थाना शिवाजी कालोनी रोहतक
Exit mobile version