हरियाणा के सीनियर IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड के विवाद के बीच शनिवार को रोहतक के SP नरेंद्र बिजारणिया को हटा दिया गया। उनकी जगह IPS अफसर सुरेंद्र सिंह भौरिया को SP लगाया गया है। फिलहाल बिजारणिया को कहीं पोस्टिंग नहीं दी गई।
पूरन कुमार की IAS पत्नी अमनीत पी. कुमार की मांग है कि DGP शत्रुजीत कपूर और SP नरेंद्र बिजारणिया को हटाकर गिरफ्तार किया जाए। इन्होंने ही पूरन कुमार को करप्शन केस में फंसाया है। अभी सरकार ने DGP पर कोई फैसला नहीं लिया है।
उधर, आज पांचवें दिन पूरन कुमार की डेडबॉडी सेक्टर 16 गवर्नमेंट अस्पताल से PGI शिफ्ट की गई है। परिवार का आरोप है कि उनकी मर्जी के खिलाफ डेडबॉडी PGI ले जाई गई।
अमनीत पी. कुमार के भाई व आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन ने आरोप लगाया कि जबरदस्ती डेडबॉडी PGI ले गए। एक ADGP लेवल का अधिकारी चला गया। इसे 5 दिन हो गए, लेकिन हमें इंसाफ नहीं मिला।
विवाद के बाद चंडीगढ़ के DGP सागर प्रीत हुड्डा, IG पुष्पेंद्र कुमार और SSP कंवरदीप कौर अमनीत पी. से बातचीत करने के लिए सेक्टर-24 स्थित उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। DGP सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि परिवार से बातचीत जारी है। उनकी सहमति के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
वहीं, मंत्री अनिल विज भी पूरन कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरन कुमार के सुसाइड नोट में अनिल विज का भी जिक्र था। उन्होंने लिखा था कि मेरी शिकायतों पर 2023 में विज की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसके बाद भी मेरा उत्पीड़न नहीं
