Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कलानौर नियंत्रित क्षेत्र में तीन अवैध निर्माणों के खिलाफ की गई कार्रवाई- उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह,दो अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त, एक निर्माण को किया गया सील


रोहतक, 4 अगस्त : उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कलानौर नियन्त्रित क्षेत्र में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माणों को गिराने का अभियान चलाया गया, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। इस अभियान के तहत गांव जिंदराण कलां में तीन अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत 2 निर्माणों को ध्वस्त किया गया तथा 1 निर्माण को सील किया गया।
धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध निर्माण अथवा अवैध कॉलोनियों को नहीं पनपनें दिया जाएगा। इस तोड़-फोड़ अभियान में जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तोड़ फोड़ अमले के साथ मौजूद रहा। उन्होंने नागरिकों का आह्वïान किया है कि वे अपने जीवन की कमाई को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा नियमित अंतराल पर अवैध निर्माण/कॉलोनी को गिराने का अभियान चलाया जाता है।
जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी निर्माण करने से पूर्व नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक से सीएलयू अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना सीएलयू अनुमति के चल रहे अवैध निर्माण के खिलाफ इस तरह की विभागीय कार्रवाई समय-समय पर अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले स्थानीय सैक्टर-1 स्थित उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते है

Exit mobile version