Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में प्रॉपर्टी टैक्स ना चुकाए चुकाने पर फैक्ट्री सहित 4 संपत्तियों को किया सील, रिकॉर्ड दुरुस्त करने के लिए निगम में लगेगा कैंप

रोहतक नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि संपत्ति कर बकाएदारों के विरुद्ध टीम कार्रवाई कर रही है। टीम ने संपत्ति कर बकाएदारों पर वसूली कार्रवाई करते हुए 4 संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की है। सबसे पहले झज्जर रोड पर दो दुकान, हिसार रोड पर एक प्लॉट तथा IMT में एक फैक्ट्री पर सीलिंग की कार्रवाई की। इन पर लगभग 33 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया था। नगर निगम की टीम को 15 संपत्तियों पर कार्रवाई करनी थी। इस दौरान कुछ संपत्ति बिलों के रिकॉर्ड में त्रुटि थी। संबंधित द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया हुआ था। सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि सरकार के आदेशानुसार प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा 1 व 2 जुलाई को निगम क्षेत्र में प्रॉपर्टी टैक्स डाटा सुधार कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं कि कैंप के दौरान आवेदनों पर अविलंब कार्रवाई करें। जिन संपत्ति धारकों के प्रॉपर्टी टैक्स के रिकॉर्ड में त्रुटियां हैं, उसे दुरुस्त करवाने के लिए प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज लेकर कैंप में पहुंचे, उनका प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड दुरुस्त किया जाएगा।

Exit mobile version