Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे कूड़ा फैकने वालो पर कार्यवाही जारी, घर-घर से कूड़ा उठान न होने की शिकायत दर्ज करवाने हेतु नम्बर किए गए जारी


नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार हेतु नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। नगर निगम की टीमें निरंतर फिल्ड में कार्य कर रही है तथा गंदगी फैलाने वालो को चिन्हित कर, उनके चालान किए जा रहे है। आज भी नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण करते हुए गंदगी फैलाने वालो के 4 चालान 2700 रूपये के किए गए। निगम की टीमें निरंतर फिल्ड में कार्य करेंगी तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए संसाधन लगवाये जा चुके है तथा सम्बन्धित एजेन्सियो को निर्देश दिए गए है कि कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाये। घर-घर से कूड़ा उठान के कार्य से सम्बन्धित शिकायत हेतु जोन नं0 01 में (वार्ड नं0 1 से 5) मोबाईल नम्बर-8053546803, जोन नं0 02, 3, 4 में (वार्ड नं0 6 से 17) मोबाईल नम्बर- 9034716268 व जोन नं0 05 में (वार्ड नं0 18 से 22) मोबाईल नम्बर- 8683962563 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये। आमजन को घर-घर से कूड़ा उठान के कार्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सम्बन्धित एजेन्सियो के नम्बर जारी करवाये गये है। आमजन से पुनः अपील की गई कि अपने घरो, संस्थानो आदि से निकलने वाले कूड़े को एकत्रित करने हेतु डस्टबीन अवश्य रखे। कूड़ा इधर-उधर न फैक कर, उसे नगर निगम की कूड़ा लेने वाली गाड़ी में ही डाले।

Exit mobile version