Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में भ्रूण लिंग जांच करने व करवाने वालों के खिलाफ कार्यवाही: रेडियोलॉजिस्ट समेत 4 मुखबर मौके से गिरफ्तार

रोहतक के मार्गदर्शन में व सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग जांच करने व करवाने वाले के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए विभाग ने एक टीम का गठन किया जिसमें डॉक्टर विश्वजीत नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉक्टर संजीव मलिक एसएमओ डॉक्टर मोहित डॉक्टर संजीव सैनी वह अन्य सदस्य को नियुक्त किया गया टीम ने एक दनतक सर्जन के माध्यम से भ्रूण लिंग जांच का सौदा करके मेरठ में एक पंजीकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर ग्लोबल डायग्नोस्टिक सेंटर जागृति विहार मेरठ गढ़ी रोड पर भ्रूण लिंग जांच करने वाले डॉक्टर छवी बंसल को मौके पर पकड़ा गया डॉक्टर छवी बंसल ने नकली ग्राहक का फॉर्म एफ भी नहीं भरा वह सीधे ही अल्ट्रासाउंड करने लगी और उन्होंने लिंग जांच करके नकली ग्राहक को भ्रूण लिंग के बारे में जानकारी दे दी उसके उपरांत टीम ने छापा मारा डॉक्टर छवी बंसल सहित उनके मुखबिर दो सदस्य भी पकड़े गए टीम द्वारा आगामी कार्यवाही चल रही है

सिविल सर्जन डॉक्टर रमेश चंद्र ने यह भी कहा अगर भविष्य में कोई इस तरह की भ्रूण लिंग जांच में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Exit mobile version