फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, सिकरौना के एक स्कूल में महिला टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने आरोपी को वारदात के महज दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से महिला को जानता था और उसके बात बंद करने से नाराज था. आरोपी ने स्कूल में घुसकर चाकू से 34 सेकेंड में ताबड़तोड़ 30 वार किए और फरार हो गया.

फरीदाबाद में स्कूल में घुसकर लेडी टीचर संध्या शर्मा (25) की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले युवक अमित को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अमित संध्या से एकतरफा प्यार करता था। वह पिछले एक साल से अपने दिल की बात उससे कहना चाहता था, लेकिन संध्या हर बार उसे नजरअंदाज कर देती थी।

पुलिस के मुताबिक, छेड़छाड़ के मामले में माफी मांगने के बाद अमित को यह बात नागवार गुजरी कि संध्या ने स्कूल भी बदल लिया था और रहने की जगह भी बदल ली थी। इसी रंजिश में सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह संध्या के स्कूल पहुंचा। वहां उसने संध्या को उसके पति के नाम का हवाला देकर कमरे से बाहर बुलवाया। जैसे ही वह बाहर आई, अमित ने उसकी चोटी पकड़कर उसे कमरे से बाहर खींचा और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, अमित ने महज 32 सेकेंड में संध्या पर 34 बार चाकू से वार किए। इनमें से करीब 10 वार उसकी गर्दन और आसपास के हिस्से पर किए गए। मृतका के पति विक्की गुर्जर का आरोप है कि पत्नी पहले सिरोही गांव के एक स्कूल में पढ़ाती थी। वहीं उनकी अमित से जान-पहचान हुई। हालांकि, अमित की हरकतों से परेशान होकर उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में अमित ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली थी।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वारदात के करीब दो घंटे बाद एवीटीएस सिकरौना की टीम ने आरोपी अमित को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में सेक्टर-58 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संध्या अमित से पीछा छुड़ाना चाहती थीं और उन्होंने उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। वहीं, अमित लगातार उनसे बात करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने संध्या की हत्या कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!