एएनसी की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। आरोपी से कुल 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई हैं।
प्रभारी एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पीएसआई प्रवीन्द्र ने बताया कि स.उप.नि. प्रदीप के नेतृत्व मे एएनसी की टीम हिसार रोड भिवानी टी प्वाइंट के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की युवक नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे घूम रहा है। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए नजदीक वाल्मिकी चौक पुल रोहतक के पास से कच्ची गढी मोहल्ला की तरफ से आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान रोहताश उर्फ बालु पुत्र चतर निवासी कच्ची गढ़ी मोहल्ला के रूप मे हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर रोहतक मे अभियोग संख्या 302/2023 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

