रोहतक के सनातन धर्म मंदिर ​के दानपात्र को तोड़कर रुपए चोरी करने वाले आरोपी को पीजीआईएमएस थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गया आरोपी कबीर कॉलोनी का सूरज है, जो वर्तमान में रामसिंह कॉलोनी हांसी में रहता है। पीजीआईएमएस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जवाहर नगर के हेमंत ने शिकायत दी थी कि 8 अगस्त की सुबह वह गांधी नगर स्थित सनातन धर्म मंदिर व बारात घर खोलने गया था।

मंदिर का गेट खोलकर देखा तो मंदिर से 7 दानपात्र गायब थे, वहीं भगवान की मूर्ति से नोटों की माला गायब मिली। छानबीन के दौरान दानपात्र मंदिर के दक्षिण साइड वाले के गेट के पास मिले। दानपात्रों से करीब 20 से 25 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करने के साथ ही जांच मुख्य सिपाही जयप्रकाश को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। जिसे सूचना पर काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!