Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे युवक के ऊपर कार चढ़ाने वाला आरोपी काबू

रोहतक | सीआईए-1 ने गोली मारने के बाद युवक पर कार चढ़ाने वाले आरोपी मोहित उर्फ भांजा को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी गांव कासंडी सोनीपत का रहने वाला है, जो वर्तमान में रामराज नगर में रहता है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए-1 प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ा गया चौथा आरोपी पिछले करीब दो माह से फरार चल रहा था। रिमांड पर लिए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version