रोहतक पुलिस की टीम ने निडाना निवासी दिनेश की हत्या की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
उप पुलिस अधीक्षक महम श्री सन्दीप सिंह ने बताया कि दिनांक 10.11.2024 को पुलिस को सूचना मिली की निडाना मे हरिजन चौपाल के पास दिनेश को चाकु मारने की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने तुरंत मौक़े पर पहुँच कर जाँच शुरू की। दिनेश को ईलाज के लिये ट्रामा सेंटर पीजीआईएमएस ले जाया गया। डॉक्टरो की टीम द्वारा दिनेश को मृत घोषित किया गया। मृत्तक युवक की पहचान दिनेश पुत्र हरिपाल निवासी निडाना के रुप मे हुई। दिनेश के भाई प्रदीप की शिकायत के आधार पर थाना बहुअकबरपुर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनेश नहर विभाग दादरी मे नौकरी करता था।

दिनांक 10.11.2024 को प्रदीप रात करीब 7:30 बजे प्रदीप गांव से हरिजन चौपाल की तरफ आ रहा था। प्रदीप ने देखा कि विष्षु, विष्णु के दोनो लडके, पत्नी, मुकेश, मुकेश के दोनो लडके, सोनु, सुनील, प्रदीप पुरानी रंजिश रखते हुये दिनेश का रास्ता रोक लिया। विष्णु ने अपने हाथ मे लिये हुये छुरे से दिनेश की छाती पर वार किया व चोटे मारी। चोट लगने के बाद सभी मौके से फरार हो गये। प्रदीप अपने भाई को ईलाज के लिये ट्रामा सेंटर दाखिल कराया गया। जंहा डॉक्टरो की टीम द्वारा दिनेश को मृत घोषित कर दिया गया।
दौराने जांच दिनांक 12.11.2024 को सीआईए-1 स्टाफ व थाना बहु अकबर पुर की टीम द्वारा छापेमारी करते हुये आरोपी विष्णु पुत्र रघुबीर निवासी निडाना को गिरफ्तार करके 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है
