Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महिला एसआई से समझोते के नाम पर 15 लाख मांगने व् जान से मारने की धमकी का आरोप

Rohtak: पप्पू बेकरी के पास सड़क के बीच में खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर हुए विवाद में महिला एसआई के बेटे पर दर्ज केस में समझाैते के नाम पर एक युवक पर 15 लाख रुपए मांगने का आराेप है। आर्यनगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। महिला एसआई ने बताया कि 11 जुलाई को उसका बेटा कार में पप्पू बेकरी के पास से डीएलएफ कॉलोनी की ओर रहा था। प्रंतु रास्ते में एक स्कूटी खड़ी होने की वजह से जाम लगा हुआ था।

उसी वक्त स्कूटी चालक आया और उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसके बेटे के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवा दिया। जब वो स्कूटी चालक जगपाल से मिली तो जगपाल ने कहा कि ये मेरे बड़े भाई है आप इनसे बात करें। आराेप है कि इस दौरान उनसे 15 लाख रुपए की मांग की। पैसे देने से मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी और जातिसूचक शब्द कहे।

Exit mobile version