Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे टास्क पूरा करने के नाम पर युवक से 11 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

रोहतक मे टास्क पूरा करने के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी के आरोपी सौरभ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ के गांव आमली का रहने वाला है। उसे कोर्ट में पेश करने के साथ ही 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है। ताकि ठगी के अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सके। साइबर क्राइम थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि प्रधान मोहल्ले के अनिलके वाट्सएप पर 8 अगस्त 2023 को एक मैसेज आया था।

इसमें टेलीग्राम एप्लीकेशन को डाउनलोड करने को कहा गया। इस पर उन्होंने एप्लीकेशन डाउनलोड कर ली। आरोपी एनजला और ताजदींक ने होटल, ढाबों के रिव्यूज की रेटिंग करने को कहा। हर टास्क को पूरा करने में 50 रुपए देने की बात की गई थी। इसमें एक दिन में 20 टास्क का टारगेट मिलता था। अनिल ने बताया कि टास्क का लालच देकर 11,21,600 रुपए ट्रांसफर कराए गए। जब अनिल ने पैसे मांगे तो उसको बाहर कर दिया गया। तब अनिल को साइबर ठगी की जानकारी हुई थी।

Exit mobile version