Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार:घर में प्रॉपर्टी डीलर को मारी थी गोली, 7 दिन के पुलिस रिमांड पर

रोहतक पुलिस ने गांव इस्माइला निवासी आशीष के ब्लाइंड मर्डर की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। सीआईए-2 प्रभारी एसआई आजाद ने बताया कि गांव इस्माइला निवासी अजय की शिकायत के आधार पर थाना सांपला में केस दर्ज करके जांच शुरू थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अजय का भाई आशीष प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। 31 जनवरी की रात को अजय व आशीष अपने-2 कमरे मे सोए थे। रात करीब ढ़ाई बजे अजय को गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

अजय गोली की आवाज सुनने पर बाहर आकर देखा तो आंगन ने किसी ने आशीष को गोली मार दी। अजय व उसके चाचा आशीष को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों की टीम ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

ASI दिनेश ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गांव इस्माइला निवासी संजय को गिरफ्तार किया। आरोपी संजय के खिलाफ थाना सांपला मे हत्या, लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियार, मारपीट आदि के 5 मामले दर्ज है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के आरोपियों के सुराग देने पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।

दिसम्बर 2023 मे अनिल उर्फ टोनी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट करने की वारदात को अंजाम दिया। जिसमें अनिल को शक था कि आशीष ने उसका व उसके दोस्तों का नाम पीडित युवक को बताया है। इस मामले में अनिल के खिलाफ थाना सांपला मे मामला दर्ज किया, जिसमें अनिल गिरफ्तार हो चुका है।

इसी बात की रंजिश रखते हुए 31 जनवरी की रात को अनिल अपने साथी संजय के साथ मिलकर आशीष के घर गया। आवाज लगाकर घर को गेट खुलवाया व आशीष को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। जांच में सामने आया कि अनिल ने अपने नाना की हत्या करने की वारदात को अंजाम दे रखा है। जिसमें आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी 2023 में जमानत पर जेल से बाहर आया व अपने साथी संजय के साथ मिलकर आशीष की हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया।

Exit mobile version