Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणवी सिंगर की गाड़ी पर फायरिंग का आरोपी रोहतक से गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक पर आया था शूटर

हरियाणवी सिंगर की गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रोहतक से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। फायरिंग से कुछ मिनट पहले सिंगर का बड़ा भाई कार लेकर वहां से निकला था। इसके बाद आरोपी ने सिंगर की गाड़ी को निशाना बनाया और मौके से फरार हो गया।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और फायरिंग के पीछे की वजह, साजिश में शामिल अन्य लोगों तथा वारदात में इस्तेमाल बाइक को लेकर जांच की जा रही है।

हरियाणवी सिंगर दिलेर सिंह खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग करने वाला आरोपी रोहतक से मोटरसाइकिल पर आया था। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसका रूट ट्रेस करते हुए रोहतक तक पहुंच चुकी है।

आरोपी ने मास्क लगा रखा था और बाइक पर आगे की नंबर प्लेट भी नहीं थी। जांच में यह भी सामने आया कि फायरिंग से करीब 43 मिनट पहले दिलेर के बड़े भाई केहर सिंह गाड़ी खड़ी कर घर के अंदर चले गए थे। इसी वजह से वह गोली की चपेट में आने से बच गए।

भिवानी के एसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमें दिलेर सिंह खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले की तलाश में जुटी हुई है। जिसमें सीआईए व सदर थाना की टीमें लगी हैं। इसके अलावा एसटीएफ भी इस मामले को गंभीरता से छानबीन में जुटी हुई है।

दिलेर सिंह ने खरक कला पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने भिवानी रोड पर फार्म हाउस बना रखा है। 17 सितंबर की रात उनका बड़ा भाई केहर सिंह फार्म हाउस से गाड़ी लेकर गांव स्थित घर पहुंचा। रात करीब 9:30 बजे गाड़ी मकान के सामने खड़ी कर केहर सिंह अंदर चले गए। रात 10:13 बजे अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। CCTV देखने पर पता चला कि एक युवक बाइक से आया और गाड़ी के पास से गुजरते हुए पिस्तौल से अगले शीशे के बाईं तरफ गोली चला दी। गोली लगने से शीशा टूट गया।

शिकायत के मुताबिक, सिंगर के बड़े भाई केहर सिंह के गाड़ी खड़ी कर घर के अंदर जाने और फायरिंग के बीच करीब 43 मिनट का अंतर था। अगर वह उस समय गाड़ी के पास मौजूद होते तो गोली की चपेट में आ सकते थे। फायरिंग के बाद मौके से कारतूस का एक खोल भी मिला।

SP मयंक मिश्रा के मुताबिक, CIA और सदर थाना पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। STF भी जांच कर रही है। CCTV फुटेज में आरोपी के आने का रूट खंगालते हुए पुलिस रोहतक तक पहुंची है। रोहतक में दिल्ली बाईपास तक उसके मूवमेंट को CCTV के जरिए ट्रेस किया गया है। पुलिस अब इसके आगे का रूट भी खंगाल रही है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अकेला था और उसने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। मोटरसाइकिल पर आगे की नंबर प्लेट भी नहीं थी। पुलिस दिन के समय की CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान और उसके आने-जाने का रूट पता करने में जुटी है।

शिकायत के मुताबिक, फायरिंग के समय केहर सिंह घर के अंदर थे। अचानक धमाके की आवाज सुनने के बाद उन्होंने दिलेर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घर में लगे CCTV कैमरे चेक किए गए तो फायरिंग की पूरी घटना सामने आई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दिलेर सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्हें पहले भी धमकी मिल चुकी है, इसलिए उनके पास पहले से गनमैन है। उन्होंने फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अब CCTV फुटेज और आरोपी के रूट के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

Exit mobile version