रोहतक पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी रजनेश की हत्या की वारदात में शामिल रहे दूसरे फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 03.11.2025 को उत्तर प्रदेश निवासी रामाखिलाड़ी की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका बेटा रजनेश दिनांक 28.10.2025 को घर से कंपनी में काम करने के लिए गया था। दिनांक 30.10.2025 को परिवार को सूचना मिली कि रजनेश की मृत्यु हो गई है।
मामले की जांच पीएसआई शिव कुमार द्वारा अमल में लाई गई। जांच के दौरान वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 21.08.2026 को रोहतक पुलिस की टीम ने वारदात में शामिल रहे फरार आरोपी रणजीत पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव गडिया देवगढ़, झारखंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी रणजीत पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
इस मामले में वारदात में शामिल रहे आरोपी मुकेश उर्फ मुन्ना निवासी बिहार को पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी:-
रणजीत पुत्र जयप्रकाश निवासी गांव गडिया देवगढ़, झारखंड
रजिस्टर्ड केस:-
अभियोग संख्या 451 दिनांक 03.11.2025
धारा 103(1), 238(बी), 3(5) बीएनएस
थाना सांपला, जिला रोहतक
रोहतक पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य तथ्यों एवं आरोपियों के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है।
