Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

Rohtak: सेशन जज को सरकारी ईमेल पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Man in handcuffs

रोहतक पुलिस की टीम नें रोहतक मे जिला एवम सत्र न्यायधीश को जान से मारने की धमकी देने की वारदात को तत्परता से हल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत मे जेल भेजा गया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना आर्य नगर निरीक्षक रोहताश कुमार ने बताया कि दिनांक 27.06.2022 को रोहतक मे जिला एवम सत्र न्यायधीश को सरकारी मेल पर अज्ञात मेल से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी का संदेश प्राप्त हुआ। अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 294/506 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 263/2022 अंकित कर जांच शुरु की गई। दौरने जांच दिनांक 29.06.2022 को आरोपी आशुतोष पुत्र शेर सिंह निवासी सैक्टर-34 सनसिटी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version