Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में मोहित पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में था शामिल


रोहतक पुलिस की टीम ने मदीना निवासी मोहित पर हुये जानलेवा हमले की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 06.08.2026 को मदीना निवासी मोहित की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि मोहित अपनी गाडी मे अपने दोस्त तनुज, मोहित, नितिन व मोहित के साथ बैठकर गाव खरैन्टी मे अपने दोस्त नकुल से मिलने के लिए गये हुये थे। वापिस रात करीब 8 बजे गांव खरैन्टी से अपने गांव मदीना की तरफ जाने लगे तो रास्ते मे बिना नम्बर प्लेट की बुलेरो गाडी मोहित की गाडी से आगे चल रही थी। जिसको आवरटेक करके गाडी को आगे निकाल लिया कुछ देर बाद ही निडाना माईनर के पास बुलेरो गाडी चालक ने मोहित की गाडी को आवरटेक करके मोहित की गाडी के आगे खडी कर दी। बुलैरो गाडी मे रोहित निवासी मदीना, सचिन, मोनु व एक अन्य लडका नीचे उतरे और सचिन ने अपने हाथ मे लिए हुये पिस्तोल से मोहित की तरफ जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। मोहित ने अपना बचाव किया और वंहा से निकल गये।
मामले की जांच सह.उप.नि त्रिलोचन द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 07.08.2026 को आरोपी मोनु पुत्र मन्जीत व साहिल पुत्र नरेश निवासीगण मदीना को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. मोनु पुत्र मन्जीत निवासी मदीना ।
  2. साहिल पुत्र नरेश निवासी मदीना।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 158 दिनांक 06.08.2026 धारा 109(1),3(5),126 बीएनएस एवम 25 आर्मस एक्ट थाना लाखनमाजरा
Exit mobile version