रोहतक पुलिस की टीम ने पीजीआईएमएस की पार्किंग से मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से 04 अन्य मोटरसाईकिल चोरी की वारदातो का खुलासा हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गाव सिलानी जिला झज्जर निवासी सागर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 27.08.2026 को सुबह सागर ने अपनी मोटरसाईकिल को पुरानी अमरजैन्सी के सामने पीजीआईएमएस की पार्किंग मे खडी करके अपनी पत्नी का इलाज के लिए अन्दर गया था। थोडी देर मे वापिस आने पर सागर को अपनी मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि हंसराज द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.09.2026 को आरोपी अक्षय पुत्र राजसिंह निवासी छारा जिला झज्जर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है। आरोपी से थाना सापंला एरिया से एक, थाना सिविल लाईन एरिया से एक, थाना जीआरपी एरिया से एक व थाना पीजीआईएमएस एरिया से अन्य एक और मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. अक्षय पुत्र योगेश निवासी छारा जिला झज्जर।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 153 दिनांक 28.08.2026 धारा 305, 238, 112 बीएनएस थाना पीजीआईएमएस रोहतक।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!